फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Chandra Grahan 2022 Know the time and date of the lunar eclipse in the new year 2022

Chandra Grahan 2022: जानें नए साल में लगने वाले चंद्र ग्रहण का समय और तारीख

Thu, 23 Dec 2021 02:21 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 23 Dec 2021 02:21 PM IST
सार

Chandra Grahan 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण का बहुत महत्व है। चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चन्द्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। आइए जानते हैं साल 2022 में कब और  कितने चंद्र ग्रहण लगेंगे। 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 Know the time and date of the lunar eclipse in the new year 2022
chandra grahan 2022

विस्तार

Chandra Grahan 2022: साल 2021 में कुल मिलाकर दो चंद्र ग्रहण थे। चंद्रग्रहण जब भी होता है तब इस विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा की तिथि पर पड़ता है। कुछ दिन बाद साल 2021 को हम अलविदा कहेंगे और नववर्ष यानि साल 2022 का स्वागत करेंगे। ऐसे में आपको बता दें कि आने वाले साल 2022 में भी ग्रहण पड़ेंगे। कुल मिलकर 4 ग्रहण पड़ेंगे जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण का बहुत महत्व है। खगोलीय दृष्टि से देखा जाए तो चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चन्द्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ग्रहण के दौरान पूजा आदि निषेध माने जाते हैं। आइए जानते हैं साल 2022 में कब और  कितने चंद्र ग्रहण लगेंगे। 

विज्ञापन


साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण कब 
चंद्र ग्रहण की तिथि:
16 मई सोमवार 2022
समय: प्रातः 07:02 से दोपहर 12:20 बजे तक 
कैसा होगा यह ग्रहण: पूर्ण चंद्र ग्रहण 
कहां दिखेगा: दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर और भारत के कुछ हिस्सों में। 
विज्ञापन

सूतक काल: चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है जो चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर खत्म होगा। इस ग्रहण के दौरान सूतक काल अधिक प्रभावी होगा, ऐसे में अधिक सावधानी रखनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 
चंद्र ग्रहण की तिथि: 8 नवंबर, मंगलवार 2022
समय: दोपहर 01:32 से सायं 07:27 बजे तक 
कैसा होगा यह ग्रहण: पूर्ण चंद्र ग्रहण 
कहां दिखेगा: उत्तरी/पूर्वी यूरोप, एशिया, भारत, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्से में। 
सूतक: चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है जो चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर खत्म होगा। इस ग्रहण के दौरान सूतक काल अधिक प्रभावी होगा, ऐसे में अधिक सावधानी रखनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed