फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   chandra grahan 2021 lunar eclipse 19 november money job and career problems horoscope taurus leo libra aquarius rashi

Chandra Grahan 2021: आज चंद्र ग्रहण के बाद इन चार राशि के जातकों की बढ़ सकती है परेशानी

Fri, 19 Nov 2021 07:58 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 07:58 AM IST
सार

ज्योतिष गणना के अनुसार 19 नवंबर 2021, को चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है। इसके साथ साथ ही इस दिन कृत्तिका नक्षत्र है। इसलिए वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में जन्म लेने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन सी चार राशियों पर चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव पड़ेंगे। 

विज्ञापन
chandra grahan 2021 lunar eclipse 19 november money job and career problems horoscope taurus leo libra aquarius rashi
चंद्र ग्रहण 2021 का राशियों पर प्रभाव - फोटो : istock

विस्तार

Chandra Grahan 2021: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा खगोलीय और ज्योतिष गतिविधियों की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। कार्तिक पूर्णिमा यानि आज के दिन सदी का सबसे बड़ा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज यानि 19 नवंबर को लग रहा है। भारतीय ज्योतिष में ग्रहण की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहण को अक्सर लोगों द्वारा अशुभ माना जाता है। इस बार का चंद्र ग्रहण कई राशियों की परेशानी बढ़ रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है। इसके साथ साथ ही इस दिन कृत्तिका नक्षत्र है। इसलिए वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में जन्म लेने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन सी चार राशियों पर चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव पड़ेंगे। 

विज्ञापन

chandra grahan 2021 lunar eclipse 19 november money job and career problems horoscope taurus leo libra aquarius rashi
वृष राशि

वृषभ राशि- 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लग रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। चूंकि वृषभ राशि में पाप गृह राहु भी विराजित हैं जो भ्रम की स्थिति उत्पन्न करते हैं ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

chandra grahan 2021 lunar eclipse 19 november money job and career problems horoscope taurus leo libra aquarius rashi
सिंह राशि

सिंह राशि- साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कृतिका नक्षत्र में लग रहा है। कृतिका नक्षत्र का स्वामी ग्रह सूर्य है और सिंह राशि का स्वामी ग्रह भी सूर्य है। इसलिए सिंह राशि पर भी इस चंद्र ग्रहण का खास असर देखने को मिलेगा। ऑफिस में शांत बने रहने का प्रयास करें। अपने अधिकारों को दुरुपयोग न करें। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। 

विज्ञापन

chandra grahan 2021 lunar eclipse 19 november money job and career problems horoscope taurus leo libra aquarius rashi
तुला राशि

तुला राशि- तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र और चंद्रमा शत्रु ग्रह हैं। इसलिए आपको धन संबंधी मामलों में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें। 

chandra grahan 2021 lunar eclipse 19 november money job and career problems horoscope taurus leo libra aquarius rashi
कुंभ राशि

कुंभ राशि- चूंकि कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है और यह चंद्रमा का शत्रु ग्रह भी है। इसलिए चंद्र ग्रहण के बाद कुम्भ राशि के जातकों को संबंधों के मामले में सचेत रहना होगा। अगर आप कोई बड़ी पूंजी निवेश करने की सोच रही हैं, तो थोड़े दिन रुक जाएं। सकारात्मक बने रहें और अपनी मेहनत में कमी न रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed