Budh Vakri 2022: 14 जनवरी से बुध चलेगा वक्री चाल, इन राशि के जातक हो जाएं सतर्क
बुध साल में तीन बार वक्री होता है। साल 2022 में बुध पहली बार वक्री होगा। इसकी पहली वक्री चाल की अवधि 21 दिन की रहेगी। 14 जनवरी से 4 फरवरी तक मकर राशि में वक्री अवस्था में रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Budh Vakri 2022: ज्योतिष के आधार पर ही अक्सर आपने सुना होगा कि आज ग्रह गोचर कर रहा है या राशि परिवर्तन कर रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह, भाव, नक्षत्र, राशि की स्थिति कई प्रकार के प्रभावों को जन्म देने वाली होती है। जातक पर इन सभी का किसी न किसी रुप में असर भी पड़ता है। जातक के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों में ग्रहों की स्थिति और दशा का संबंध बहुत गहरे असर दिखाने वाला होता है। ज्योतिष की दृष्टि में सूर्य से लेकर राहु केतु तक सभी ग्रहों की अपनी गति है। अपनी-अपनी गति के अनुसार ही सभी ग्रह राशिचक्र में गमन करने में अलग-अलग समय लेते हैं। बुध साल में तीन बार वक्री होता है। साल 2022 में बुध पहली बार वक्री होगा। इसकी पहली वक्री चाल की अवधि 21 दिन की रहेगी। 14 जनवरी से 4 फरवरी तक मकर राशि में वक्री अवस्था में रहेगा। इस स्थिति में 4 राशि के जातकों के कष्ट बढ़ेंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चार राशियां जिन्हें इस दौरान बेहद ही सतर्क रहना होगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के दसवें भाव यानी करियर, नाम और यश के भाव में बुध ग्रह वक्री होगा। ऐसे में मेष राशि के जातकों को अपने करियर को लेकर पुरानी नीति पर ही काम जारी रखना चाहिए। ऐसे में कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दफ्तर में आपको जो भी कार्य दिया जाए उसे समय से पूरा करने के प्रयास करें अन्यथा ये आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा। मेष राशि के जातक 21 दिनों तक किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के नौवें भाव में बुध ग्रह वक्री होगा। इस दौरान कोई भी नया कार्य हाथ में न लें। क्योंकि बुध की वक्री दशा के दौरान आपका भाग्य भी आपका साथ नहीं देगा। ऐसे में आपको कोई भी काम सोच समझकर करें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी सावधानी बरतें और आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के पंचम भाव में बुध के वक्री होने के कारण अपने प्रियजन के साथ मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आप अपने बीच किसी तीसरे कि दखलंदाज़ी न होने दें और थोड़ी रिश्तों को लेकर सावधानी भी बरतें। पारिवारिक वाद-विवाद से भी बचने की जरूरत है। कन्या राशि के जातकों को जल्दबाज़ी में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के तीसरे भाव में बुध वक्री होगा जिस कारण यात्रा के दौरान परेशानी आ सकती है। इसलिए आपको सावधानी बरतने की भी जरूरत है। इसी के साथ इस अवधि में ऑफिस के कामकाज में विशेष सावधानी बरतनी होगी।