फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   aush Purnima 2022 know the date-time of Paush Purnima know its importance auspicious time and worship method

Paush Purnima 2022: पौष पूर्णिमा आज, जानिए इसका महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Mon, 17 Jan 2022 08:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 17 Jan 2022 08:33 AM IST
सार

Paush Purnima 2022: पंचांग के अनुसार हर माह पूर्णिमा तिथि आती है ऐसे में पौष माह की पूर्णिमा तिथि 17 जनवरी को है, जिसके बाद  माघ आरंभ हो जाएगा।  शास्त्रों में शुक्ल पक्ष को देवताओं का समय कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के साथ साथ  विष्णुजी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन दान करने से व्यक्ति के पाप कटते हैं और अमोघ फल की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
aush Purnima 2022 know the date-time of  Paush Purnima know its importance auspicious time and worship method
Paush Purnima 2022 - फोटो : self

विस्तार

Paush Purnima 2022: हिंदू धर्म में कई व्रत और त्योहारों की मान्यता हैं। इन व्रत- त्योहारों में स्नान, दान, तप और जाप करने के विशेष महत्व है। इसी में पूर्णिमा तिथि खास तिथि मानी जाती है। पंचांग के अनुसार हर माह पूर्णिमा तिथि आती है ऐसे में पौष माह की पूर्णिमा तिथि 17 जनवरी को है, जिसके बाद  माघ आरंभ हो जाएगा।  शास्त्रों में शुक्ल पक्ष को देवताओं का समय कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के साथ साथ  विष्णुजी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन दान करने से व्यक्ति के पाप कटते हैं और अमोघ फल की प्राप्ति होती है।  शास्त्रों में पूर्णिमा के व्रत को भी बहुत शुभ माना गया है। आइए जानते हैं पूर्णिमा व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसके व्रत के लाभ के बारे में।

विज्ञापन

aush Purnima 2022 know the date-time of  Paush Purnima know its importance auspicious time and worship method
Paush Purnima 2022 - फोटो : @pixabay

पूर्णिमा व्रत का शुभ मुहूर्त
पौष पूर्णिमा तिथि आरंभ:  17 जनवरी, सोमवार  रात्रि 3:18 मिनट पर
पौष पूर्णिमा तिथि समाप्त: 18 जनवरी, मंगलवार प्रातः5: 17 मिनट तक 
पूर्णिमा का व्रत 17 जनवरी को ही मान्य 

विज्ञापन
विज्ञापन

aush Purnima 2022 know the date-time of  Paush Purnima know its importance auspicious time and worship method
Paush Purnima 2022 - फोटो : अमर उजाला

पौष पूर्णिमा व्रत व पूजा विधि

  • पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पानी में थोड़ा गंगा जल डालकर स्नान करें।  
  • इसके बाद भगवान के समक्ष व्रत का संकल्प लें।  
  • इसके उपरांत विधिपूर्वक भगवान सत्यनारायण का पूजन करें और पुष्प, फल, मिठाई, पंचामृत और नैवेद्य अर्पित करें। 
  • इसके उपरांत भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें या पढ़ें।  
  • दिन भर व्रत रखकर भगवान का मनन करें।  
  • रात में चंद्र दर्शन करके चंद्रमा को अर्घ्य दें  और अपना व्रत खोलें। 
विज्ञापन

aush Purnima 2022 know the date-time of  Paush Purnima know its importance auspicious time and worship method
Paush Purnima 2022 - फोटो : prayagraj

पूर्णिमा व्रत के लाभ

  • पूर्णिमा का व्रत रखने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। 
  • यदि जीवन में काफी परेशनियां हैं तो पूर्णिमा का व्रत आपकी सभी समस्याएं दूर करेगा। 
  • पूर्णिमा का व्रत वैवाहिक जीवन को सुखद बनाता है और पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed