फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   astrology predictions in february month five planets in makar rashi positive impact on these zodiac sign

Astrology: फरवरी में मकर राशि में पंचग्रही योग का शुभ संयोग, तीन राशि वालों के लिए अच्छा संकेत

Thu, 27 Jan 2022 08:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 27 Jan 2022 08:27 AM IST
सार

फरवरी के महीने में कई ग्रहों का एक राशि में योग बनने से सभी राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा,लेकिन पंचग्रही योग का असर तीन राशियों पर विशेष रूप से पड़ने जा रहा है।

विज्ञापन
astrology predictions in february month five planets in makar rashi positive impact on these zodiac sign
सभी ग्रह एक अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान बदलते रहते हैं जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन, दशा, महादशा और युति का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रह एक अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान बदलते रहते हैं जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। इसके अलावा कई बार एक से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में आकर युति भी बनाते हैं। जिसका प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ता है। जब कई ग्रह कुछ समय के लिए एक ही राशि में गोचर करते हैं तो उसे ग्रहों की युति कहा जाता है। फरवरी के महीने में भी ग्रहों की युति बनने वाली ही है, शनि ग्रह की राशि मकर में पंचग्रही योग का संयोग है। मकर राशि में ग्रहों के युति से कुछ राशि के जातकों पर विशेष लाभ होने की संभावना बनती हुई दिखाई पड़ रही है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं यें राशियां...

विज्ञापन


फरवरी में पंचग्रही योग का संयोग
साल 2022 के दूसरे महीने यानी फरवरी के महीने में ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण योग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष गणना के मुताबिक महीने के शुरुआती दिनों में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और शनि ग्रह का युति का संयोग बन रहा है। फिर इसके बाद 13 फरवरी को सूर्यदे मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में आ आएंगे क्योंकि सूर्य किसी एक राशि में लगभग 1 महीने के लिए रहते हैं। इसके बाद 26 फरवरी को मंगल उच्च राशि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यानी इस दौरान मकर राशि में शनि, मंगल और बुध ग्रह की युति बनेगी। फिर महीने के आखिरी दिन में चंद्रमा दोबारा से मकर राशि में और शुक्र ग्रह भी मकर राशि में आ जाएंगे और जिसके चलते पंचग्रही को योग का संयोग बनेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंचग्रही योग का प्रभाव
फरवरी के महीने में कई ग्रहों का एक राशि में योग बनने से सभी राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा,लेकिन पंचग्रही योग का असर तीन राशियों पर विशेष रूप से पड़ने जा रहा है। जिन तीन राशियों पर यह प्रभाव पड़ेगा वह बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। ये तीन राशियां होंगी- मेष, वृषभ और मीन। पंचग्रही योग के निर्माण से चलते इन तीन राशि के जातकों का काफी सफलताएं प्राप्त होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी और करियर में ऊचांईयां प्राप्त हो सकती है।  बिजनेस करने वाले लोगों के लिए व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। मान-सम्मान में इजाफा से मन प्रसन्न रहेगा। नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति में अच्छा खासा हिस्सेदारी मिलने से आपको बैंक बैलेंस बढ़ सकता है।  निवेश में लाभ की संभावना और विदेश की यात्रा भी संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed