Astrology 2022: इन राशि के जातक होते हैं चुगलखोर, नहीं छिपा पाते कोई भी बात
Astrology 2022: 12 राशियों के स्वामी ग्रह अलग अलग होते हैं। इन्हीं 12 राशियों में कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनके पेट में कोई भी बात नहीं पचती। आप उन्हें चुगलखोर की संज्ञा भी दे सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमारे आसपास हर व्यक्तित्व के लोग रह रहे हैं। उनका व्यवहार सबके लिए अलग होता है। उनका यह व्यवहार उनकी राशि के कारण होता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों की जानकारी मिलती है। आप सभी जानते हैं कि 12 राशियों से जुड़े जातकों का स्वभाव सभी से अलग होता है। इसके पीछे का कारण है 12 राशियों के स्वामी ग्रह। 12 राशियों के स्वामी ग्रह अलग अलग होते हैं। इन्हीं 12 राशियों में कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनके पेट में कोई भी बात नहीं पचती। आप उन्हें चुगलखोर की संज्ञा भी दे सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपका संबंध ऐसे भी किसी व्यक्ति से तो अपना सीक्रेट काभी न बताएं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशि जिनके अंदर ये खामियाँ पाई जाती है -
मेष राशि
मेष राशि के जातक पेट के बहुत कच्चे होते हैं। इनके पास आपका कोई भी सीक्रेट छिपा नहीं रहेगा। मेष का स्वामी ग्रह मंगल है जो इनको ऐसा गुण देता है। यदि मेष राशि वाला कोई भी व्यक्ति आपका बेस्ट फ्रेंड भी है तो भी अपने राज उनसे न बताना ही बेहतर होगा। अन्यथा किसी छोटी सी बात पर बहस करने या झगड़ा करने के बाद भी आपका सीक्रेट उनकी जुबान पर आ सकता है।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के अधिपति बुध है। बुध इनको गॉसिप करने का स्वभाव प्रदान करते हैं। इसलिए उन्हें कभी भी अपने दिल की बात न बताएं। इन्हें इधर की बात उधर करने में जरा भी हिचक नहीं होती। हालांकि ये जानबूझकर ऐसा नहीं करते लेकिन ज्यादा बातूनी होने के कारण यह बातों बातों में अपने दिल की बात बता देते है और बाद में पछताते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातक अपने पास आए राज को जब तक किसी दूसरे को न बता दें तब तक उन्हें चैन नहीं आता। इतना ही नहीं वो बात को किसी अन्य व्यक्ति को पूरे मिर्च मसाले के साथ बताते हैं। तुला राशि के जातक कोई भी बात अपने दिल में छुपाकर नहीं रख सकते हैं। इस राशि की प्रकृति होती है कि ये छोटी से छोटी बातें भी दूसरों को बताकर ही चैन लेते हैं। इसलिए तुला राशि वालों से खासकर उनके जीवनसाथी को अपना कोई भी राज बताना मुश्किल में डाल सकता है।