फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Astrology 2022 The people of these zodiac signs are slanderers they can not hide anything

Astrology 2022: इन राशि के जातक होते हैं चुगलखोर, नहीं छिपा पाते कोई भी बात

Tue, 11 Jan 2022 03:56 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 11 Jan 2022 03:56 PM IST
सार

Astrology 2022: 12 राशियों के स्वामी ग्रह अलग अलग होते हैं। इन्हीं 12 राशियों में कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनके पेट में कोई भी बात नहीं पचती। आप उन्हें चुगलखोर की संज्ञा भी दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Astrology 2022 The people of these zodiac signs are slanderers they can not hide anything
Astrology 2022

विस्तार

हमारे आसपास हर व्यक्तित्व के लोग रह रहे हैं। उनका व्यवहार सबके लिए अलग होता है। उनका यह व्यवहार उनकी राशि के कारण होता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों की जानकारी मिलती है। आप सभी जानते हैं कि 12 राशियों से जुड़े जातकों का स्वभाव सभी से अलग होता है। इसके पीछे का कारण है 12 राशियों के स्वामी ग्रह। 12 राशियों के स्वामी ग्रह अलग अलग होते हैं। इन्हीं 12 राशियों में कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनके पेट में कोई भी बात नहीं पचती। आप उन्हें चुगलखोर की संज्ञा भी दे सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपका संबंध ऐसे भी किसी व्यक्ति से तो अपना सीक्रेट काभी न बताएं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशि जिनके अंदर ये खामियाँ पाई जाती है -

विज्ञापन

Astrology 2022 The people of these zodiac signs are slanderers they can not hide anything
मेष राशि

मेष राशि 

मेष राशि के जातक पेट के बहुत कच्चे होते हैं। इनके पास आपका कोई भी सीक्रेट छिपा नहीं रहेगा। मेष का स्वामी ग्रह मंगल है जो इनको ऐसा गुण देता है। यदि मेष राशि वाला कोई भी व्यक्ति आपका बेस्ट फ्रेंड भी है तो भी अपने राज उनसे न बताना ही बेहतर होगा। अन्यथा किसी छोटी सी बात पर बहस करने या झगड़ा करने के बाद भी आपका सीक्रेट उनकी जुबान पर आ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Astrology 2022 The people of these zodiac signs are slanderers they can not hide anything
मिथुन राशि

मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के अधिपति बुध है। बुध इनको गॉसिप करने का स्वभाव प्रदान करते हैं। इसलिए उन्हें कभी भी अपने दिल की बात न बताएं। इन्हें इधर की बात उधर करने में जरा भी हिचक नहीं होती। हालांकि ये जानबूझकर ऐसा नहीं करते लेकिन ज्यादा बातूनी होने के कारण यह बातों बातों में अपने दिल की बात बता देते है और बाद में पछताते हैं। 

विज्ञापन

Astrology 2022 The people of these zodiac signs are slanderers they can not hide anything
तुला राशि

तुला राशि 
तुला राशि के जातक अपने पास आए राज को जब तक किसी दूसरे को न बता दें तब तक उन्हें चैन नहीं आता। इतना ही नहीं वो बात को किसी अन्य व्यक्ति को पूरे मिर्च मसाले के साथ बताते हैं। तुला राशि के जातक कोई भी बात अपने दिल में छुपाकर नहीं रख सकते हैं। इस राशि की प्रकृति होती है कि ये छोटी से छोटी बातें भी दूसरों को बताकर ही चैन लेते हैं। इसलिए तुला राशि वालों से खासकर उनके जीवनसाथी को अपना कोई भी राज बताना मुश्किल में डाल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed