फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   according to swapna shastra never share these dreams with anyone

Swapna Shastra: सपने में दिखे बगीचा, गहने और देवता तो जिंदगी में हो सकता है ऐसा, जानें क्या है इनका अर्थ

Wed, 15 May 2024 06:39 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 15 May 2024 06:39 AM IST
सार

Dreams Interpretation: हर व्यक्ति सोते समय सपने देखता है। कई बार सपनों में दिनचर्या से जुड़ी चीजों को देखा जाता है, इसका कारण चीजों का लगातार दिमाग में चलते रहना भी हो सकता है। 

विज्ञापन
according to swapna shastra never share these dreams with anyone
Dreams Interpretation - फोटो : istock

विस्तार

Dreams Interpretation: हर व्यक्ति सोते समय सपने देखता है। कई बार सपनों में दिनचर्या से जुड़ी चीजों को देखा जाता है, इसका कारण चीजों का लगातार दिमाग में चलते रहना भी हो सकता है। हालांकि कई बार सपने में कुछ ऐसी चीजों को देखा जाता है, जो किसी शुभ घटना के संकेत से जुड़ी होती है।

विज्ञापन

 

स्वप्न शास्त्र का हम सभी के जीवन में विशेष महत्व है। इस शास्त्र में हर तरह के सपनों के शुभ व अशुभ अर्थ का जिक्र है। इस शास्त्र का उद्देश्य व्यक्ति के सपनों के जरिए जीवन को समझना और उसका विश्लेषण करना है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने को किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो इससे उसके शुभ प्रभावों में कमी आती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि आखिर किन सपनों को दूसरों से साझा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

स्वयं की मृत्यु
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में स्वयं की मृत्यु देखना शुभ होता है। मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसा सपना देखता है, तो इससे उम्र बढ़ती है। ये व्यक्ति के जीवन में खुशियां आने का संकेत होता है। ऐसे सपने को भूलकर भी किसी ये साझा न करें।
 
चांदी का कलश
हिंदू धर्म में चांदी के कलश का विशेष महत्व है। यदि कोई व्यक्ति उसे सपने में देखता है, तो यह शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि जीवन में खुशियों का वास होने वाला है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने को किसी से साझा नहीं करना चाहिए।

बगीचा देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बगीचा देखना लाभकारी होता है। माना जाता है कि यह आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत होता है। इसलिए इस सपने को किसी से भी साझा न करें।

उच्च पद पर खुद को देखना
माना जाता है कि सपने में उच्च पद पर खुद को बैठे देखना अच्छा होता है। इसे सामाजिक स्थिति में वृद्धि का संकेत माना जाता है।

देवी-देवताओं का दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में देवी-देवताओं का दिखाई देना शुभ समाचार का संकेत है। इसे किसी को बताने की भूल न करें।

सपने में बार-बार पूर्वजों का दिखाई देना
सपने में बार-बार पितरों का दिखाई देना मतलब उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है। ऐसे में आत्मा की शांति का पाठ करवाना उचित रहेगा। साथ ही दान-पुण्य के कार्य करने चाहिए।

आभूषणों का दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में आभूषणों को पहने हुए देखना धन की प्राप्ति का संकेत है। किसी से इसे साझा न करें।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed