फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   aaj ka panchang 6 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival

6 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Wed, 05 Aug 2020 09:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 05 Aug 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
aaj ka panchang 6 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival
astrology
    विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 06 अगस्त 2020
 दिन - गुरुवार
 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - भाद्रपद
 पक्ष - शुक्ल 
 तिथि - तृतीया, 24:17 तक
नक्षत्र - शतभिषा, 11:10 तक
योग - अतिगंदा, 29:18 तक
राहुकाल - 14:05 − 15:44
सूर्योदय - 06:49
सूर्यास्त - 19: 03
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत 11:59 − 12:52
पंचक- 4 अगस्त से 9 अगस्त तक
  • एकादशी व्रत
15 अगस्त, शनिवार- अजा एकादशी
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
  • प्रदोष व्रत
16 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • अमावस्या तिथि
19 अगस्त, बुधवार- भाद्रपद अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
  2 सितंबर - भाद्रपद पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
6 अगस्त, गुरुवार - कजरी तीज
12 अगस्त, बुधवार- जन्माष्टमी
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम
  • 6 अगस्त का राशिफल




मेष राशि 
आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होकर मानसिक शांति रहेगी। कामों में सफलता मिलने से दिल खुश होगा। घर में सुख शांति रहेगी। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान खूबसूरत है।
विज्ञापन

वृषभ राशि 
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कामों में सफलता मिलेगी। मन पूरा काम पर फोकस करेगा। इनकम अच्छी रहेगी ।खर्चों में कमी आएगी। धार्मिक विचार मन में आएंगे। शादीशुदा जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा और प्रेम जीवन में थोड़ा सा तनाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि 
आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खूबसूरत जगह के भ्रमण पर जाने की इच्छा होगी। मन से खुश होंगे। नया मोबाइल या लैपटॉप खरीदने की योजना बनाएंगे। गृहस्थ जीवन समझदारी से अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी लेकिन प्रिय किसी बात को लेकर गुस्सा भी हो सकता है।
कर्क राशि 
दिनमान सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव से दूर रहें। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। प्रेम जीवन रोमांस से भरा रहेगा।
सिंह राशि 
शादीशुदा जीवन खूबसूरत रहेगा। जीवन साथी के साथ प्यारी मीठी बातें करेंगे। माहौल को हल्का रखेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। रिश्ते की बात करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। बाहर जाने के योग बनेंगे।
कन्या राशि 
आज का दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे। काम पर ध्यान देना जरूरी होगा, मेहनत करें और काम से जी ना चुराएं। इनकम में गिरावट आएगी और खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन अशांत रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा चलेगा।
तुला राशि 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अब थोड़ा तनाव से मुक्त होगा लेकिन जीवन साथी के परिवार में कुछ तनाव हो सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। मेहनत करें। भाग्य का साथ मिलने से कामों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि 
आज का दिनमान अच्छा है। सुख का आनंद लेंगे। मन में संतुष्टि रहेगी। सेहत बढ़िया रहेगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज के दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी से दिल की बात कहने में हल्का महसूस होगा। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
धनु राशि 
आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। घर में अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेंगे ,इसलिए सभी से डिक्टेटर की तरह बात करेंगे जिससे घर में दिक्कत आ सकती है। मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। गृहस्थ जीवन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान ठीक-ठाक है। काम के सिलसिले में कुछ निराशा हो सकती है।
मकर राशि 
आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चो पर ध्यान दें। बौद्धिक और आध्यात्मिक कामों में खूब मन लगेगा। पढ़ने और पढ़ाने में मजा आएगा। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिनमान खुशनुमा है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में खूब मेहनत करेंगे।
कुंभ राशि 
आज का दिनमान अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। खुद पर भरोसा रखेंगे जिससे काम बनते चले जायेंगे। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। इनकम बढ़ेगी। परिवार के बुजुर्गों की इज्जत करेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन बहुत बढ़िया है।

मीन राशि
आज का दिनमान सामान्य रहेगा। बेवजह के खर्चों से परेशान रहेंगे। मन में किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में दिन मजबूत है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा दिन है। जीवन साथी के साथ शादीशुदा जीवन बिता रहे लोग खुद को भाग्यवान समझेंगे।
  • आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 06 तारीख को हुआ है तो आप बहुत ही खुशमिजाज और अच्छे व्यक्तित्व के इंसान है। 06 अंकों का योग 0+6=6 आता है यानी आपका मूलांक 6 आता है। 6 अंक शुक्र का अंक होता है। शुक्र सुख,सौंदर्य, साहस और सृजन का कारक ग्रह होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।  मूलांक 6 वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व बहुत ही शानदार और प्रतिभाशाली होता है।  
शुभ अंक- 5, 14 और 26
शुभ रंग-  लाल और सफेद

मूलांक 6 वाले प्रमुख जातक: सचिन तेंदुलकर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed