फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   aaj ka panchang 20 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival

20 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Wed, 19 Aug 2020 06:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 19 Aug 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
aaj ka panchang 20 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival
astrology
    विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 20 अगस्त 2020

 दिन - गुरुवार
 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - भाद्रपद
 पक्ष - कृष्ण
 तिथि - द्वितिया, 26:12 तक
 नक्षत्र - पूर्व फाल्गुनी, 23:45 तक
योग - शिव, 17:33 तक
राहुकाल - दोपहर 14:00 से 15:37
सूर्योदय - 05:56
सूर्यास्त - 18: 50
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत 11:57 से 12:49

  • एकादशी व्रत

29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी

  • प्रदोष व्रत

30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)

  • अमावस्या तिथि

19 अगस्त, बुधवार- भाद्रपद अमावस्या

  • पूर्णिमा तिथि

  2 सितंबर - भाद्रपद पूर्णिमा

  • आगामी व्रत-त्योहार

21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
23 अगस्त, भाद्रपद शुक्लपक्ष पंचमी, ऋषि पंचमी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम

  • 20 अगस्त का राशिफल

मेष राशि 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन में क्रिएटिविटी काम आएगी। आपका प्रयास सफल रहेगा।शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान के प्रति काफी खुश रहेंगे।परिवार का माहौल आपको आंतरिक रूप से खुशी और मजबूती देगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।
वृषभ राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आप अपने परिवार और जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। घरेलू खर्च बढ़ेगा। इससे आपकी इनकम प्रभावित होगी। परिवार के लोगों का आपसी भाईचारा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार वर्ग को मेहनत का नतीजा मिलेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा। प्रेम संबंध में जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। 

विज्ञापन

मिथुन राशि 
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार के छोटों के साथ बैठकर उनसे उनकी समस्याओं को सुनेंगे। रिश्तेदार और पड़ोसियों से किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। अपनी किसी क्रिएटिविटी को बाहर लाएंगे। इनकम के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके खर्चे भी रहेंगे लेकिन ज्यादा नहीं। नौकरीपेशा लोगों को किसी विरोधी से सक्रिय सावधान रहना चाहिए। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा  फिर भी  कुछ अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आप अपने परिवार के साथ एक अटूट बंधन और मजबूती का भाव महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की तारीफ होगी और आपके कार्य भार में बढ़ोतरी होगी। आपकी कार्यकुशलता से आपका बाॅस प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा। व्यापारी वर्ग को आज कुछ अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेम जीवन में आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा।
सिंह राशि 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अंदर आत्म सम्मान की बढोत्तरी होगी और हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आपको अपने काम में आनंद आएगा और आगे बढ़ चढ़कर कार्य संपन्न करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी भी चुनौती से घबराएंगे नहीं और मेहनत करेंगे। विरोधियों से आप जीत जायेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम जीवन जीने वालों को दिक्कतें हो सकती हैं।
कन्या राशि 
आपके लिए आज का दिनमान सामान्य फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी और सेहत भी कुछ बिगड़ सकती है, इसलिए अपने ऊपर पूरा ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को तनाव का सामना करना पड़ेगा और नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कहीं से प्रॉफिट मिल सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे रहे लोगों को आज कुछ दिक्कतों से दो-चार होना पड़ सकता है।
तुला राशि 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपका ध्यान भी इस ओर रहेगा कि अपनी मेहनत से मिलने वाले फल को किस प्रकार गुणात्मक रूप से बढ़ाएं, जिससे आपकी इनकम बढ़ती हुई नजर आए। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें अपने काम का अच्छा नतीजा मिलेगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा, जिससे काम में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन को सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। 
वृश्चिक राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे और अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशी बरकरार रहेगी। आपका रिश्ता मधुर बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी पुराने दोस्त से जी भर कर बातें करेंगे। आपकी सेहत आज मजबूत रहेगी।
धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आज आप भविष्य के लिए कुछ नया सोचेंगे। अपने घर के बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए आजका दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। 
मकर राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। कामों को समय से निपटाना चुनौती होगा। मानसिक तनाव भी रहेगा क्योंकि आप चिंता ग्रस्त रहेंगे। खर्चों में कमी आएगी और इनकम अच्छी होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय से दिल की बात कहने में मजा आएगा। 
कुंभ राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपको कुछ परेशानी होगी। इनकम सामान्य रूप बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अपने जीवन साथी की क्रिएटिविटी को देखकर आपको काफी खुशी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने किसी मित्र से कुछ सहायता मिल सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन कुछ अच्छे समाचार लेकर आएगा।
मीन राशि 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपकी इनकम भी बढ़िया रहेगी और खर्चों में भी कमी आएगी। शारीरिक तौर पर सेहत अच्छी रहेगी लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप अपने काम से खुश नहीं होंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। आपको अपने प्रिय की बात माननी चाहिए।

  • आज का अंक भाग्यफल

अगर आपका जन्म 20 तारीख को हुआ है। 20 अंकों का योग 2+0= 2 आता है यानी आपका मूलांक 2 आता है। 2 अंक चंद्रमा का अंक होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।   
शुभ अंक- 6, 17 और 33
शुभ रंग- लाल और सफेद

मूलांक 2 वाले प्रमुख जातक: महात्मा गांधी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख ख़ान


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed