फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   aaj ka panchang 19 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival

19 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Tue, 18 Aug 2020 08:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
aaj ka panchang 19 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival
astrology
    विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 19 अगस्त 2020
 दिन - बुधवार
 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - भाद्रपद
 पक्ष - कृष्ण
 तिथि - अमावस्या, 08:10 तक
 नक्षत्र - मघा, 26:01 तक
योग - परिघा, 21:06 तक
राहुकाल - दोपहर 12:24 − 14:01
सूर्योदय - 05:56
सूर्यास्त - 18: 51
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत कोई नहीं
  • एकादशी व्रत
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
  • प्रदोष व्रत
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • अमावस्या तिथि
19 अगस्त, बुधवार- भाद्रपद अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
  2 सितंबर - भाद्रपद पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम



 
  • 19 अगस्त का राशिफल
मेष राशि 
आज का दिन बाद बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी जिससे मन करेगा कि नौकरी बदलनी चाहिये।  व्यापार में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आप आज  रोमांटिक मूड में रहेंगे और अपने प्रिय के साथ सुखी भविष्य के सपने सजाएंगे।दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने की स्थिति बनेगी कार्य में सफलता अर्जित करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। किसी वरिष्ठ  की सलाह आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी और आप खुशी-खुशी आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन


वृषभ राशि 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार में सुख मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग भी आपको मदद देगा जिससे काम के सिलसिले में बढ़िया अवसर मिलेंगे। अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार ही आपकी सफलता का मार्ग बनेगा।  शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन राशि 
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी और जीवनसाथी से रिश्ते बढ़िया बनेंगे। सामान्य तौर पर धन प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कई कामों को करने का मन करेगा, जिससे मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी और कहीं यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। 

कर्क राशि 
आपके लिए दिल सामान्य रहेगा अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा नहीं तो परेशान हो सकते हैं। आपकी इनकम भी बढ़ेगी। किसी वजह से आज आपको धन प्राप्ति हो सकती है जिसके अपने उम्मीद ना की हो।  परिवार पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च करेंगे। काम के सिलसिले में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी कार्यकुशलता के चलते उन्हें नियंत्रण में रखने में कामयाब होंगे। प्रेम जीवन के लिये दिन खुशनुमा रहेगा और दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

सिंह राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज हज काम को मजबूती से करेंगे। मन हर्षित होगा क्योंकि कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के बारे में विचार करेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा और एक दूसरे को समझने में आसानी होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप किसी चुनौती से नहीं घबराएंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज बढ़िया नतीजे हासिल होंगे।

कन्या राशि 
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार का माहौल आपको परेशानी देगा जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन पिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। अपने प्रिय से बात करने का और  अपना प्यार जताने का मौका मिलेगा। इनकम में गिरावट हो सकती है लेकिन आपके काम की तारीफ होगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमिन सामान्य है।

तुला राशि 
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। परिवार का माहौल खुशी देगा और लोग एक दूसरे का ध्यान रखेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनका प्रिय उन्हें अपनी मीठी बातों से खुश रखेगा।  शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने साथ काम करने वालों पर अपना ध्यान बनाए रखें।

वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको ध्यान देकर काम करना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनने से मन हर्षित होगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे। रिश्तो में अपनापन बढ़ेगा। धन संबंधित लाभ होने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके रुके हुए काम बनेंगे, जिससे आपका मन भी हर्षित होगा और आपको इनकम भी प्राप्त होगी। परिवार के लोगों से अच्छा व्यवहार जरूर करें। भोजन का और खान-पान का ध्यान रखें नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में आज का दिन सामान्य रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रिय का मन आज उदास हो सकता है।

मकर राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बीमार पड़ सकते हैं इसलिए अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इससे मानसिक दबाव भी आप पर होगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आज धन निवेश करने के लिए भी बढ़िया दिन है। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवन साथी कोई अच्छी बात करेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ राशि 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप खूब मेहनत करेंगे जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और कुछ नए मौके भी आपके हाथ लग सकते हैं जिससे भविष्य में आप को फायदा होगा। आपके प्रेम जीवन में आपको सुख मिलेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन भी आज प्रेम से भरा रहेगा। परिवार का माहौल भी आपको सुख देगा और आप मजबूती से हर काम को करेंगे जिससे सफलता मिलेगी।


मीन राशि
आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा नहीं तो दिक्कत आ सकती है। आपके विरोधी मजबूत होंगे। भाग्य का थोड़ा साथ मिलेगा जिससे कुछ काम बन जाएंगे और आपके जीवन में धन की आवक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिससे बीमार पड़ सकते हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी के साथ बैठकर उनके मन की बात समझने का मौका मिलेगा। 
  • आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 19 तारीख को हुआ है। 19 अंकों का योग 1+9= 10 आता है यानी आपका मूलांक 1 आता है। 1 अंक सूर्य का अंक होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।   
शुभ अंक- 8 और 20
शुभ रंग- लाल और सफेद

मूलांक 1 वाले प्रमुख जातक: धीरूभाई अंबानी, रतन टाटा, मुकेश अंबानी, बिल गेट्स, कुमार विश्वास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed