फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   aaj ka panchang 18 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival

18 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Mon, 17 Aug 2020 07:33 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 17 Aug 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
aaj ka panchang 18 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival
astrology
    विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 18 अगस्त 2020
 दिन - मंगलवार
 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - भाद्रपद
 पक्ष - कृष्ण
 तिथि - चतुर्दशी, 10:36 तक
 नक्षत्र - आश्लेषा, 28:03 तक
योग - वरीघा, 24:25 तक
राहुकाल - दोपहर 15:38 से 17:15
सूर्योदय - 05:55
सूर्यास्त - 18: 52
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत 11:58 से 12:50
  • एकादशी व्रत
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
  • प्रदोष व्रत
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • अमावस्या तिथि
19 अगस्त, बुधवार- भाद्रपद अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
  2 सितंबर - भाद्रपद पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम


  • 18 अगस्त का राशिफल 
मेष राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सुख और शांति रहेगी और आप अपने घर में आनंद का अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया रहेगा और आप के काम से आपकी मेहनत और लगन साफ दिखाई देगी। पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। मानसिक तनाव में कमी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी लकी रहेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा।
विज्ञापन

वृषभ राशि 
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा और अपनी तेज बुद्धि और कार्यकुशलता के कारण आप अपने दिन को बढ़िया बनाएंगे। आप अपनी किसी पुरानी हॉबी को आगे बढ़ाएंगे और उससे इनकम भी होगी। परिवार के छोटों का सहयोग आपका मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन संतुष्टि जनक रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज घर में रहकर घरवालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।  केवल खाने-पीने और व्यायाम ना करने से सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान दें।  प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। 
कर्क राशि 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप काफी भावुक रहेंगे और अपने प्रिय लोगों के लिए केयरिंग महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और जो एक  तनाव की स्थिति थी, उससे अब मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको पढ़ाई के सिलसिले में भी अच्छा लाभ मिल सकता है।  काम के सिलसिले में आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी और अपने काम को और आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपको अपने विरोधियों से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी।
सिंह राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी रिस्क लेने की कैपेसिटी बढ़ेगी  जिससे व्यापार में सफलता मिलेगी। अपने प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी मानसिक रूप से थोड़ा तनाव में होंगे और थोड़ा शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में में दिनमान आपके अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे और जो लोग शादीशुदा हैं, उनका जीवन भी मधुरता से भरा रहेगा।
कन्या राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक साबित होगा।  आपकी इनकम  में बढ़ोतरी होगी। मन खूब प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। यदि आपसी कोई विवाद भी है, तो उसे साथ बैठकर सुलझा लेंगे और साथ में कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति रह सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपने प्रिय को तनाव से बाहर निकालने के लिये कोशिश करनी पड़ेगी।
तुला राशि 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में बढ़िया तालमेल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। कुछ घरेलू खर्चा करेंगे और किसी चला अथवा चल संपत्ति को खरीदने का विचार बना सकते हैं। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे। शादीशुदा लोग अपने दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। कामों में सफलता मिलेगी। मन हर्षित होगा। आप अपनी कार्यकुशलता का फायदा अपने काम में उठाएंगे। आपका बॉस भी आपकी तारीफ करेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए थोड़ा आंशिक तौर पर फल दायक रहेगा। आप मानसिक रूप से तनाव से परेशान रहेंगे और इसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। आप की ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से ज्यादा भी हो सकती है, थोड़ी सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।जो किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को उत्तम लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देना होगा और अपने बॉस से झगड़ा ना हो, इसका ध्यान रखें।
मकर राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। प्रेम जीवन के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा लेकिन बेवजह के खर्चों से आप परेशान रहेंगे।इनकम सामान्य रहेगी। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। संतान से भी खुशी होगी। काम के सिलसिले में आप को और अधिक ध्यान से तथा समय रहते अपने काम को निपटाना एक चुनौती होगा। व्यापारी वर्ग को थोड़ा धैर्य रखते हुए अपने प्रयास करने चाहिएं।
कुंभ राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इनकम के मामले में आज आप लकी रहेंगे और आप को उत्तम धन मिलेगा। विरोधियों से थोड़ा सावधान होने की कोशिश करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा, तभी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा।  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और उन्हें अपनी संतान से भी सुख मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आज काफी आसानी होगी और उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी सेहत के प्रति थोड़ी सावधानी बरतें, बेवजह का खानपान आपको परेशान कर सकता है। काम के सिलसिले में आज का दिन परेशानी जनक रहेगा। 
  • आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 18 तारीख को हुआ है। 18 अंकों का योग 1+8= 9 आता है यानी आपका मूलांक 9 आता है। 9 अंक शनि का अंक होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।   
शुभ अंक- 5,14 और 22
शुभ रंग-  नारंगी और पीला

मूलांक 9 वाले प्रमुख जातक: सोनिया गांधी, सलमान ख़ान, अक्षय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed