फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   aaj ka panchang 17 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival

17 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Sun, 16 Aug 2020 07:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 16 Aug 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
aaj ka panchang 17 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival
astrology
    विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 17 अगस्त 2020
 दिन - सोमवार
 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - भाद्रपद
 पक्ष - कृष्ण
 तिथि - त्रयोदशी, 12:31 तक
 नक्षत्र - पुनर्वसु, 06:40 तक
योग - व्यतिपाता, 27:23 तक
राहुकाल - सुबह 07:32 − 09:09
सूर्योदय - 05:54
सूर्यास्त - 18: 54
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत 11:58 − 12:50
 
  • एकादशी व्रत
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
  • प्रदोष व्रत
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • अमावस्या तिथि
19 अगस्त, बुधवार- भाद्रपद अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
  2 सितंबर - भाद्रपद पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम



 
  • 17 अगस्त का राशिफल 
मेष राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दिल में खुशी रहेगी। मन में संतुष्टि रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। खूब मेहनत करेंगे। पूजा पाठ में मन लगेगा। गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है।
विज्ञापन

वृषभ राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके कार्य सफल होंगे और दोस्तों से लाभ मिलेगा। परिवार के छोटे आपको प्यार देंगे। काम के सिलसिले में आपको बहुत ध्यान से रहना होगा। खूब मेहनत करेंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशी देने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। धन की आवक होगी। इन्कम में बढ़ोतरी होगी। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। गृहस्थ जीवन मजबूत होगा। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी धार्मिक काम करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिन बढ़िया है। आपका प्रिय आपको खुशी देगा।
कर्क राशि 
आज का दिन अच्छा है। खुद पर भरोसा रखेंगे। इससे कामों में सफलता मिलेगी। लोगों की नजर में आपकी इज्जत बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप का इंक्रीमेंट हो सकता है।
सिंह राशि 
आज का दिन मान आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी जो आपको परेशान कर सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम भी ठीक होगी, बस खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। काम के सिलसिले में बहुत ध्यान से काम करना होगा और अपनी परफॉर्मेंस को सुधारने की कोशिश करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान मजबूत है।
कन्या राशि 
आपके लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। इनकम ठीक होगी, हल्के खर्चे रहेंगे। काम के सिलसिले में आप जी चुराएंगे, इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो नतीजे बुरे हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी घर में योगदान देगा। प्रेमी जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है।
तुला राशि 
आप आज अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल कर पाएंगे। अचानक से कुछ काम बनने से आपको खुशी होगी। दोपहर बाद दोस्तों और घरवालों के साथ खुशी-खुशी वक्त बिताएंगे। गृहस्थ जीवन थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी को जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। प्रेम ही जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। दिल की बात कहने में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य मजबूत होगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन को खुशी खुशी बिताएंगे।
धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिल में खुशी रहेगी। गृहस्थ जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से दिल की बात कहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान तनावपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। आपका कहीं ट्रांसफर होने के योग बनेंगे  मन में धार्मिक विचार आएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत होंगे इसलिए हर काम को पूरी प्लानिंग के साथ करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में किसी बात को लेकर थोड़ी गरमा गरम बहस हो सकती है। शादीशुदा जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को अच्छे से अपने प्रिय के साथ बिताना पसंद करेंगे।
कुंभ राशि 
आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खर्चे बढ़ेंगे। गंभीर चिंता में किसी विचार को लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी बड़े का सहारा लें और उनसे सहायता मांगे, इससे काम बनेंगे। शादीशुदा जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी भरपूर रोमांस रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।

मीन राशि
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिल से कोई सॉन्ग अपने प्रिय को सुना सकते हैं। उनके लिये कोई नया गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। परिवार में लोगों से अच्छे संबंध रहेंगे। काम के सिलसिले में बढ़िया नतीजे मिलेंगे। सेहत मजबूत रहेगी।

अगर आपका जन्म 17 तारीख को हुआ है। 17 अंकों का योग 1+7= 8 आता है यानी आपका मूलांक 8 आता है। 8 अंक शनि का अंक होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।   
शुभ अंक- 18, 22 और 32
शुभ रंग-  नीला और सफेद

मूलांक 8 वाले प्रमुख जातक: एल्विस प्रेस्ले, आशा भोंसले, मॅदर टेरेसा, जॉर्ज बर्नार्ड शॉ, विलियम शेक्स्पीयर, नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed