फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   aaj ka panchang 16 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival

16 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Sun, 16 Aug 2020 09:01 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 16 Aug 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
aaj ka panchang 16 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival
astrology
    विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 16 अगस्त 2020
 दिन - रविवार
 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - भाद्रपद
 पक्ष - कृष्ण
 तिथि - द्वादशी, 13:45 तक
नक्षत्र - आर्द्रा, 06:59 तक
योग - वज्र, 07:45 तक
राहुकाल - शाम 17:17 − 18:54
सूर्योदय - 05:54
सूर्यास्त - 18: 54
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत 11:58 − 12:50
 
  • एकादशी व्रत
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
  • प्रदोष व्रत
16 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • अमावस्या तिथि
19 अगस्त, बुधवार- भाद्रपद अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
  2 सितंबर - भाद्रपद पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम
  • 16 अगस्त का राशिफल 
मेष राशि 
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने दिमाग से ज्यादा दिल की सुनेंगे और इसका आपको लाभ मिलेगा। दिन का उत्तरार्ध काफी अनुकूल है। इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय दोपहर बाद ही लें।परिवार में सुख की प्राप्ति होगी। माता से स्नेह बढ़ेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और परिवार एकजुट रहेगा। कार्य क्षेत्र के लिए भी आज का दिन उत्तम है।
वृषभ राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होगी। मानसिक तनाव बना रहेगा। कार्य में कुछ विलंब के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी परिवार वालों के साथ दिन खुशी खुशी बिताएंगे।
विज्ञापन

मिथुन राशि 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। लोग आपकी ऊर्जा की वजह से आपके मुरीद बनेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य जीवन में सुख के पल आएंगे। दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा और आमदनी में इजाफा होने का कोई बेहतर योग बनेगा। परिवार के प्रति समय व्यतीत करेंगे और किसी अच्छे व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राशि 
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार को समय कम दे पाएंगे। राहु का प्रभाव होने से मानसिक रूप से खुद को अधिक व्यस्त महसूस करेंगे, जिससे मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। खर्चे आपके थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन आज थोड़ा नीरस दिन रहेगा।
सिंह राशि 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। किसी कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है। आपकी पहचान बनेगी ।संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे। प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।
कन्या राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। आपकी सूक्ष्म दृष्टि और दूरदर्शिता की भूरी भूरी प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले थोड़ा शांत होगा। हालांकि माता-पिता का स्वास्थ्य अभी भी खराब हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। संतान के प्रति दायित्व का निर्वाह करेंगे और घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे।
तुला राशि 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। हालांकि आपको पिताजी से संबंधों पर ध्यान देना होगा और उनकी बिगड़ती सेहत पर भी ध्यान रखना आवश्यक होगा। सुदूर संबंधों से सफलता के मार्ग खुलेंगे। कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में दाखिल हो सकता है, जो सफलता का कारण बन सके। आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा और पारिवारिक रूप से थोड़ा दिन कमजोर रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं और मानसिक दबाव में भी होंगे, इसलिए कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा। आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन सुंदर तरीके से व्यतीत होगा।
धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ नया कदम उठाएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही गहमागहमी समाप्त होगी और प्यार की वृद्धि होगी। प्रियतम की वजह से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान को अपने कार्यों में उन्नति मिलेगी। वो ऊर्जावान रहेंगे और आप भी अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।
मकर राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। आपको आज थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। खर्चे अधिक रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी आवश्यक होगी। यदि आप संयम से चलेंगे, तो कार्य क्षेत्र में दोपहर बाद स्थिति बड़ी बेहतर हो जाएगी और आपके पक्ष में कोई अच्छी बात हो सकती है। जीवन साथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व खुशियों की वृद्धि होगी।
कुंभ राशि 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अंदर से खुश रहेंगे। आज आप सभी के प्रति स्नेह का भाव रखेंगे। आपकी लव लाइफ के लिए आज खुशनुमा दिन रहेगा और संतान भी मौज मस्ती करेगी। आपकी मित्र मंडली में समय गुजरेगा और धन की आवक होगी। कार्य क्षेत्र में मन थोड़ा कम लगेगा। हो सकता है कि आज के दिन आप ऑफिस से छुट्टी ले लें। कुल मिलाकर आज का दिन आराम फरमाने और घूमने-फिरने के लिए बेहतर है।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से कल लाइक रहेगा। आज आपके परिवार में तनाव के साथ-साथ किसी बड़ी योजना पर विचार विमर्श हो सकता है। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अत्यधिक काम से थकान का अनुभव होगा। दोपहर बाद कामों में सफलता मिलेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में ख़ुशी का एहसास होगा।
  • आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है। 16 अंकों का योग 1+6= 7 आता है यानी आपका मूलांक 7 आता है। 7 अंक केतु का अंक होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।   
शुभ अंक- 15, 28 और 44
शुभ रंग-  पीला और लाल

मूलांक 7 वाले प्रमुख जातक: अटल बिहारी बाजपेयी, निक जोनस, शॉन कोनरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed