फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   5 things to do before sleeping at night Goddess Lakshmi will fill with wealth and grains in hindi

रात में सोने से पहले जरूर करें ये 5 काम, मां लक्ष्मी धन धान्य से भर देंगी आपकी झोली

Fri, 31 May 2024 02:42 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 31 May 2024 02:42 PM IST
सार

शास्त्रों में बताया गया है कि रात का समय देवी लक्ष्मी का होता है। इसलिए, रात में सोने से पहले कुछ खास काम करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है और धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
5 things to do before sleeping at night Goddess Lakshmi will fill with wealth and grains in hindi
मां लक्ष्मी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Astrology Tips For Money: धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि धन और दौलत में वृद्धि होती है। अक्सर लोग मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए अलग-अलग उपायों और टोटके का सहारा लेते हैं लेकिन फिर भी वो अपने जीवन में परेशान रहते हैं। इसलिए आज इस लेख में मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए कुछ ऐसे उपायों के बारे में जानेंगे जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है, और ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इन उपायों की खास बात ये है कि इनका पालन करना बहुत आसान है। शास्त्रों में बताया गया है कि रात का समय देवी लक्ष्मी का होता है। इसलिए, रात में सोने से पहले कुछ खास काम करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है और धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 कामों के बारे में जो आपको रात में सोने से पहले जरूर करना चाहिए-

विज्ञापन


मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखें
घर का मुख्य द्वार मां लक्ष्मी के प्रवेश द्वार माना जाता है। इसलिए, मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। रात में सोने से पहले मुख्य द्वार को अच्छी तरह से साफ करके उस पर गंगाजल छिड़कें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करेंगी और आपको धन-धान्य प्रदान करेंगी।
विज्ञापन


पूजा स्थान पर उचित प्रकाश करें
पूजा स्थान घर का वो स्थान होता है जहां देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए, पूजा स्थान को हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए और प्रकाश की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। ऐसा करने से पूजा स्थान में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर दिशा की सफाई करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा को कुबेर देवता की दिशा माना जाता है।  कुबेर देवता धन के देवता हैं।  इसलिए, रात में सोने से पहले उत्तर दिशा की सफाई जरूर करें। ऐसा करने से कुबेर देवता प्रसन्न होंगे और आपको धन-दौलत प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips For Clock: घर पर घड़ी लगाने का क्या है सही तरीका, किस दिशा में लगाना होता है शुभ

कपूर के साथ करें ये टोटका
कपूर को जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अगर आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ गई है तो रात में डिनर के बाद किचन में कपूर के साथ लौंग जालएं।


पूजा स्थान से बासी फूल और पानी को हटा दें
पूजा स्थान पर हमेशा ताजे फूल और जल रखना चाहिए। रात में सोने से पहले पूजा स्थान से बासी फूल और पानी को हटाकर हटा दें। अगर संभव हो तो उसकी जगह ताजे फूल और जल रख सकते हैं। ऐसा करने से पूजा स्थान स्वच्छ रहेगा और मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

इन सब के अलावा आप घर में झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए, माना जाता है कि इससे भी मां लक्ष्मी कृपा बरसती है। रात में सोने से पहले झाड़ू को हमेशा लिटाकर रखें। साथ ही सोते समय भी सिर किस दिशा में करके सोना है इसका बहुत खास ध्यान रखें। सोते समय सिर दक्षिण दिशा में और पैर उत्तर दिशा में रखकर सोना चाहिए। इन छोटे-छोटे उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। हालांकि, इंसान को सिर्फ अपने भाग्य के भरोसे नहीं रहना चाहिए। इंसान अपने मेहनत से ही अपने भाग्य को बनाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed