{"_id":"5b3383044f1c1b2e168b4803","slug":"28th-june-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 28 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 28 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
पं. विनोद त्यागी
Updated Wed, 27 Jun 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक विशाल व्यक्तित्व के स्वामी, कार्य कुशल, महत्वाकांक्षी एवं त्वरित निर्णय लेने में प्रवीण होते हैं। ये जातक घोर परिश्रमी एवं संयमी होते हैं। अपने कार्यों के प्रति सदैव सजग एवं सर्तक रहते हैं। मानसिक एवं शारीरिक दोनों ही रुपों से सबल होने पर भी जीवन में लक्ष्य प्राप्ति अनेक कठिनाईयों के बाद होती हैं। जीवन भर द्वन्दात्मक स्थिति बनी रहती है। जीवन का उत्तरकाल यश, सम्मान आदि की दृष्टि से श्रेष्ठ रहता है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष अत्यंत शुभ एवं सफलतादायक रहेगा। मन में व्याप्त चिंता और निराशा दूर होगी। गत वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष आप स्वयं को अधिक संतुष्टï और सुखी अनुभव करेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं पर व्यय होगा। सामाजिक एवं घरेलू रिश्ते नातों में सुधार आयेगा। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। सेना, चिकित्सा, विज्ञान, पुलिस, खोज कार्य, विदेश सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से उत्साहित रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। किसी नए उद्योग का प्रारंभ हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इस वर्ष स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना शुभ रहेगा।
विज्ञापन