{"_id":"5b330c154f1c1b6a4d8b8b4e","slug":"27th-june-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 27 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 27 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
पं. विनोद त्यागी
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत साहसी, महाधुनी एवं क्रोधी स्वभाव के होते हैं। अपने ही परिश्रम एवं बुद्धिबल के सहारे यौवन अवस्था में लक्ष्य प्राप्ति कर समाज में सम्माननीय स्थान बनाने में सफल रहते हैं। नवीन एवं मौलिक विचारों के धनी ये जातक कर्म क्षेत्र में सफलतम व्यक्तियों की श्रेणी में गिने जाते हैं।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। नए नए क्षेत्रों में जान पहचान बढ़ेगी। नाते रिश्तेदरों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। शिक्षा, बैंक, इंजीनियरिंग, पत्रकारिता, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, पर्यटन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिलेगा। बैंक, कृषि विभाग, शिक्षा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन