फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   26th June birthday horoscope predictions

जन्मदिन: 26 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Tue, 26 Jun 2018 09:24 AM IST
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Updated Tue, 26 Jun 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
26th June birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा।

विज्ञापन

स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अंतर्मुखी एवं गंभीर प्रकृति के होते हैं। जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिये कठिन परिश्रम करते हैं। ऊपर से कठोर और नीरस दिखाई देने वाले ये जातक अत्यंत सहृदय और मानवीय भावनाओं से ओत-प्रोत होते हैं। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है। 
विज्ञापन

आगामी वर्ष की सफलताएं

इस वर्ष बनते कार्यों में बाधाएं आएंगी। धैर्य रखने पर विकास कार्यों में सफलता भी अवश्य मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। निजी आवास की इच्छा पूर्ण होगी। विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। विवाहितों की संतान सुख की इच्छा पूर्ण होगी। अध्ययन में श्रम करने पर रोजगारपक परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलेगी। पैरामेडिकल, केमिस्ट, इंजीनियरिंग, एवीएशन, एमबीए, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी के व्यवसाय में मतभेदों से बचें। नौकरीपेशा वर्ग के लिये वर्ष उपलब्धि पूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed