{"_id":"5b2e2efc4f1c1b8c278b74dc","slug":"25th-june-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 25 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 25 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
पं. विनोद त्यागी
Updated Sun, 24 Jun 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
birthday
- फोटो : birthday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। रचनात्मक क्षेत्र में ये जातक अत्यंत सफल रहते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ता है। धार्मिक मामलों में इनकी विचारधारा प्रचलित परम्परा से भिन्न होती है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष में भाग्य की प्रबलता के चलते अटके कार्यों में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। अटकी योजनाओं सफलता से उत्साह बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। अनुकूल ग्रहदशा भौतिक इच्छाओं की पूर्ति में सहायक रहेगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, शिक्षा, वकालत, रेलवे, दूर संचार, सम्पादन, बीमा, बैंक आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग की व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। नए क्षेत्रों में व्यवसाय विस्तार से लाभ में वृद्धि होगी। जमा पूंजी में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।