{"_id":"5ba77b17867a557f565e533e","slug":"24-september-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 24 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 24 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 23 Sep 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सौन्दर्य के उपासक एवं कला प्रेमी होते हैं। जीवन में आर्थिक संकट प्राय: बना ही रहता है। बातचीत में ये जातक निपुण होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में इनकी चंचलता विलंब का कारण बनती है। जीवन के 33वें वर्ष में ये जातक लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। सहयोग, प्रेम आदि विशिष्ट गुणों के कारण ये जातक समाज में अपनी पहचान बनाने में सफल होते हैं।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। योजनाओं में सफलता मिलेगी। चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। अटकी योजनाएं पूर्णं होगी। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। अध्ययन में किए श्रम का विद्यार्थी वर्ग को पूर्णं प्रतिफल प्राप्त होगा। इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, नगर पालिका, माईनिंग, आबकारी विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग के लिये वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए उद्योग के प्रारंभ करने की इच्छा पूर्ण होगी। राजकीय क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन