फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   24 march birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 24 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sat, 23 Mar 2019 06:31 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Sat, 23 Mar 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
24 march birthday horoscope predictions
birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अपनी उन्नति के लिए सदैव सतर्क रहते हैं। प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध ढग़ से  करना इनकी आदत होती है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये जातक कठिन परिश्रम कर सफल होते हैं। सौन्दर्य, कला एवं संगीत की ओर झुकाव जन्मजात होता है। प्रेम, सहयोग, मिलनसारता आदि गुणों से ये जातक युक्त होते हैं। प्रतिकूल परिस्थिति सहन करना इनके लिए कठिन होता है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
 इस वर्ष शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। भविष्य के प्रति उत्साहित रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। स्त्री एवं संतान से सुख मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, बैंक, बीमा, कृषि एवं पशु पालन विभाग, वन विभाग, डेयरी फार्म आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टिï से  वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक लाभ एवं साख में वृद्धि होगी। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिल सकता है। शिक्षा, डेयरी फार्म, बीमा, बैंक आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed