फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   23rd June birthday horoscope predictions

जन्मदिन: 23 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Fri, 22 Jun 2018 05:45 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
23rd June birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा।
विज्ञापन

स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक व्यवहार कुशल, बुद्धिमान एवं ईमानदार होते हैं। अपने कार्यों में आवश्यकता से अधिक व्यस्त रहते हैं। शारीरिक श्रम की अपेक्षा बौद्धिक श्रम में अधिक प्रवीण होते हैं। जीवन में एक ही कार्य या आजीविका से संतुष्ट नहीं रहते। तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होती है। इसी कारण लक्ष्य प्राप्ति में अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। इस वर्ष मन में आशा का संचार होगा। भू संपत्ति से आय बढ़ेगी। राजनैतिक संबंधों का लाभ मिलेगा। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण होगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सेना, विज्ञान क्षेत्र, खोज कार्य, विदेश विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष लाभकारी रहेगा। स्वर्णाभूषण, औषधि, जवाहरात, खाद्य सामग्री आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। सेना, विज्ञान, चिकित्सा, पुलिस आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed