फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   22nd June birthday horoscope predictions

जन्मदिन: 22 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Fri, 22 Jun 2018 08:52 AM IST
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Updated Fri, 22 Jun 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
22nd June birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 22 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन

स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों का जीवन निरंतर परेशानियों से घिरा रहता है। किसी भी कार्य में सफलता कठिन परिश्रम एवं संघर्ष के बाद ही प्राप्त होती है। अपने विचारों में लगातार परिवर्तन करने के कारण लक्ष्य प्राप्ति विलंब से होती है। उम्र बढऩे के साथ-साथ यश, मान एवं धन में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष प्रारंभ में प्रयासों में निराशा होगी। सामाजिक मान सम्मान में कमी का अहसास होगा। योजनाओं में असफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उलझने बढेंगी। वर्ष की प्रथम तिमाही के बाद योजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। मन में व्याप्त निराशा आशा में बदलेगी। सामाजिक एवं घरेलू रिश्तेनातों में मधुरता आएगी। घर में आधुनिक भौतिक सुख सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट, गुप्तचर विभाग, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, एनीमेशन, इलेक्ट्रोनिक्स आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। वर्ष उत्तराद्र्ध में व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति का अवसर मिलेगा। विज्ञान, चिकित्सा, इलेक्ट्रोनिक्स आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed