फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   21st June birthday horoscope predictions

जन्मदिन: 21 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Thu, 21 Jun 2018 10:37 AM IST
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Updated Thu, 21 Jun 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
21st June birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 21 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा।

विज्ञापन

स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक विवेकशील, परिश्रमी एवं अनुशासनप्रिय होते हैं। यश एवं सम्मान की दृष्टि से येजातक विख्यात होते हैं। अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं।
विज्ञापन

आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष सफलता एवं उन्नति का रहेगा। अटके कार्यों में सहज ही सफलता मिलेगी। विरोधी भी आपके बुद्धि कौशल की प्रशंसा करेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। राजनैतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, इंजीनियरिंग, पुलिस, वकालत, न्याय, खनन, प्रशासनिक सेवाएं आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायिक विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। आयात निर्यात, स्वर्णाभूषण, औषधि, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों उत्तम धन लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों की प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed