{"_id":"5c1b6d25bdec2256e37bc0fc","slug":"21-december-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 21 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 21 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
Thu, 20 Dec 2018 03:51 PM IST
विनोद शुक्ला
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 20 Dec 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, परिश्रमी एवं साहसी होते हैं। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्ट रहता है। 30 वें वर्ष में प्राय: लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। कन्या की अपेक्षा पुत्र संतान अधिक होती है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष अधूरी योजनाएं पूर्ण होगी। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। मित्र सहायक रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मकान या प्लाट का क्रय हो सकता है। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति संभव है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, वकालत, न्याय विभाग, बैंक, पुलिस, शिक्षा, विज्ञापन, सामाजिक सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिलेगा। शिक्षा, पुलिस, न्याय, बैंक आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन