{"_id":"5c1a09dbbdec225697310cb5","slug":"20-december-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 20 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 20 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
Wed, 19 Dec 2018 04:23 PM IST
विनोद शुक्ला
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 19 Dec 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, दयालु एवं सहृदय होते हैं। कल्पना की अधिकता प्राय: लक्ष्य प्राप्ति में विलंब कराती है। धार्मिक कार्यों में इनकी गहरी आस्था होती है। चिकित्सा, बैंक, शिक्षा आदि क्षेत्रों में ये जातक अधिक सफल रहते हैं। जीवन के मध्य काल में लक्ष्य प्राप्ति हो ही जाती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। प्रथम सन्तान प्राय: कन्या होती है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। राजनैतिक क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पुलिस, नगरपालिका, आबकारी विभाग, माईनिंग, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। जमा पूंजी में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इस वर्ष स्वास्थ्य का ध्यान रखना हितकर रहेगा।
विज्ञापन