फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   14th June birthday horoscope predictions

जन्मदिन: 14 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Wed, 13 Jun 2018 05:26 PM IST
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Updated Wed, 13 Jun 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
14th June birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 14 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत भाग्यशाली, सच्चरित्र एवं ईमानदार होते हैं। सामाजिक कार्यों में विशेष रुचि होती है। लक्ष्य प्राप्ति में कठिन श्रम कर सफल होते हैं। जीवन में आय के एक से अधिक स्त्रोत बनाने में सफल रहते हैं। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष आपकी प्रगति में सहायक रहेगा। भाग्य की अनुकूलता के चलते लक्ष्य प्राप्ति में सहज ही सफलता मिलेगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। मकान या प्लाट का क्रय होगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं बैंक, बीमा, इंजीनियरिंग, रेलवे, वकालत, शिक्षा,सम्पादन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय के विस्तार और लाभ से उत्साहित रहेगा।साझेदारी में किसी नए कारोबार का प्रारंभ हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग की अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य की दृष्टिï से वर्ष सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed