फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   13th June birthday horoscope predictions

जन्मदिन: 13 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Tue, 12 Jun 2018 05:23 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
13th June birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 13 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक धैर्यवान एवं साहसी होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में अनेकों अवरोध आने पर भी ये जातक अडिग़ रहते हैं। प्रखर बुद्धि के स्वामी ये जातक अपने ही प्रयत्नों से समाज में उच्च पद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। जीवन में अनेकों बार विदेश यात्रा होती है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष मनोइच्छाओं की पूर्ति में सहायक रहेगा। कला,संगीत एवं साहित्य में रुचि बढ़ेगी। घर की सजावट, भौतिक सुख साधन एवं वाहन आदि पर व्यय होगा। परिवार में समरसता का माहौल रहेगा। विकास कार्यों में गति आएगी। विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, फैशन डिज़ाईनिंग, विदेश विभाग, होटल व्यवसाय, अभिनय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। धन लाभ में वृद्धि से संचित धन कोष बढ़ेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिये वर्ष अनुकूल रहेगा। शिक्षा विभाग में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed