फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   13 november birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 13 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Mon, 12 Nov 2018 06:27 PM IST
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Updated Mon, 12 Nov 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
13 november birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहृदय एवं भावुक होते हैं। अत्याधिक कल्पनाशील होने के कारण ये जातक स्वतन्त्र लेखन में सफल रहते हैं। सौन्दर्य के प्रति जन्मजात लगाव होता है। कठिन संघर्ष के बाद जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति होती है। जीवन में शत्रु बराबर बने रहते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। मकान या वाहन की इच्छा पूर्ति संभव है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पूरे वर्ष समरसता का माहौल रहेगा। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आऐगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, फैशन डिज़ाईनिंग, शिक्षा, खाद्य विभाग, विदेश सेवा, केमिस्ट, होटल व्यवसाय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की उन्नति एवं लाभ से प्रसन्न रहेगा। शिक्षा या चिकित्सा क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed