{"_id":"5c388b7bbdec2273a83b895f","slug":"12-january-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 12 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 12 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल
Fri, 11 Jan 2019 06:09 PM IST
विनोद शुक्ला
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 11 Jan 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक स्वभाव से सरल, अत्यंत परिश्रमी और बुद्धिमान होते हैं। आर्थिक दृष्टि से जीवन में बाधाएं बनी ही रहती हैं। अपने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर 30वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। समय का मूल्य ये जातक पहचानते हैं इसी कारण सदैव अपने कार्यों में लीन रहते हैं। जीवन में यात्राएं अधिक होती हैं। ये जातक स्वयं अनुशासन प्रिय होते हैं तथा दूसरों को भी अनुशासन में रखना पसंद करते हैं। संतान प्राय: योग्य होती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है।
विज्ञापन
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष प्रारंभ में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धैर्य रखने पर विजय भी अवश्य प्राप्त होगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। मकान या प्लाट का क्रय होगा। वाहन सुख की इच्छा पूर्ति का अवसर मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। विरोधी भी आपकी प्रगति से चकित रहेंगे। शादी विवाह एवं संतान सुख का योग घटित होगा। ग्रहों की अनुकूल स्थिति विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सीए, वकालत, रेलवे, शिक्षा, संचार विभाग, बीमा, बैंक आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। साझेदारी के व्यवसाय में मनमुटाव से बचें। नौकरीपेशा वर्ग को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य एवं सामाजिक रिश्ते नातों की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन