फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया स्यानाचट्टी से आगे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण

रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Aug 2025 11:37 AM IST

डीएम प्रशांत आर्य ने एनएच के अधिकारियों के साथ शनिवार को स्यानाचट्टी से आगे यमुनोत्री हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने मार्ग पर भूधंसाव और भूस्खलन के प्रति संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को सभी जरूरी इंतेज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्यानाचट्टी से आगे जंगल चट्टी में मार्ग का लगभग 200 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित होने की जानकारी पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य मौके पर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी मार्ग से मलबा हटाने और वायरक्रेट के माध्यम से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर जल्द से जल्द आवाजाही हेतु सुचारू करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त मार्ग को आवाजाही हेतु सुचारू बनाने के लिए मौके पर एक पोकलेन एवं एक जेसीबी तैनाद है। जिलाधिकारी ने जरूरत पड़ने पर मशीनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर मार्ग जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिये।ईई मनोज रावत ने कहा कि कम से कम यहां पर दो दिन बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें