फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर बना हिमालयी राज्यों का सबसे स्वच्छ शहर: मेयर विकास शर्मा बोले- यह पूरे शहर की मेहनत का परिणाम

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों, पार्षदों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे शहर की मेहनत का परिणाम है। अब उनका लक्ष्य रुद्रपुर को आदर्श एवं स्मार्ट शहर बनाना है। शुक्रवार को नगर निगम में पत्रकार वार्ता करते हुए मेयर ने कहा कि जब उन्होंने दायित्व संभाला था, तब स्वच्छ सर्वेक्षण 2023-24 में नगर निगम की रैंक 417 थी। अगले सर्वेक्षण में रुद्रपुर ने लंबी छलांग लगाकर 68वीं रैंक हासिल की और अब हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। यह बदलाव अचानक नहीं, सुनियोजित और लगातार किए गए काम का नतीजा है। सबसे पहले शहर को कूड़े के ढेरों से मुक्त कर कचरे के नियमित उठान और वैज्ञानिक निस्तारण पर ध्यान दिया गया। घर-घर कूड़ा उठाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले 35 नए वाहनों सहित अब 85 छोटी-बड़ी गाड़ियां स्वच्छता में लगी हैं। गीले-सूखे कचरे को चार श्रेणियों में अलग कर सीबीजी प्लांट में निस्तारण किया जा रहा है। गीले कचरे से सीएनजी बन रही है और मल से खाद तैयार हो रही है। नगर निगम ने ओडीएफ प्लस-प्लस मानक भी पूरे किए हैं। कहा कि केंद्र की टीम ने भौतिक निरीक्षण कर हर मानक का सत्यापन किया। कहा, पुरस्कार से जिम्मेदारी बढ़ी है। शहर को अपना घर समझकर साफ रखना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें