मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर खटीमा के विद्यालयों को सीएसआर फंड से खेल सामग्री का वितरण किया गया। हेमवती नंदन बहुगुणा महाविद्यालय खटीमा, गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज चकरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज बंडिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खटीमा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुटरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पचोरिया, टेकचंद बंसल शिशु मंदिर चकरपुर, शहीद हरिकिशन इंटर कॉलेज अशोक फॉर्म, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेला घाट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय थारू पट्टी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंडिया को खेल सामग्री का वितरण किया। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में ग्राम प्रधान कुटरी दीपा देवी, प्रधानाचार्य पंचदेव सिंह, मोहन जोशी, दीवान रावत, सूरज कुमार, रविंद्र बंसल, बबीता कुमारी, पुष्पा देवी आदि थे।