फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर नगर निगम ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण, पानी निकासी व्यवस्था को किया सुचारू

हीरा मेहरा Updated Thu, 11 Dec 2025 11:43 AM IST

काशीपुर नगर निगम प्रशासन ने नाला के ऊपर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। साथ ही जसपुर बस अड्डे पर नाली के ऊपर बांस-लकड़ी और पक्के खोखे लगाकर किए जा रहे अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम की टीम ने बुधवार को नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने बताया कि इस दौरान नालों के ऊपर किए गए स्लैब निर्माण व कच्चे अवैध निर्माण को मौके पर ही जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। लगभग 20 अवैध पक्के खोखो को हटाया गया। टीम ने शराब की दुकानों के आसपास लगाए लगे मांस बेचने वाली दुकानों को भी हटा दिया। साथ ही जसपुर बस अड्डे के निकट बने एक सुलभ शौचालय का भी अतिक्रमण करवाने के आरोप में पांच हजार का चालान चस्पा किया गया। टीम में सुपरवाइजर राजेश बाबू व नाला टीम, सुपरवाइजर अंकित, हरेन्द्र सिंह बिष्ट, शिवा, जेसीबी ऑपरेटर शाहरुख, अनूप आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें