काशीपुर में अब नगर निगम क्षेत्र के सभी आठ चौराहों का सौंदर्यीकरण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। मुरादाबाद रोड स्थित मंडी पुलिस चौकी को तिराहे से शिफ्ट करने के लिए रुपरेखा तैयार की जा रही है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में सोमवार को नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेयर दीपक बाली शामिल रहे। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि इस दौरान निगम क्षेत्र के चैती चौराहा, टांडा तिराहा, मंडी तिराहा, चीमा चौराहा, चैती तिराहा, स्टेडियम तिराहा, मुख्य चौराहा, संडे मार्केट चौराहा के सौंदर्यीकरण पर चर्चा की गई।