टिहरी बांध रॉयल्टी की मांग को लेकर खैट पर्वत पर शुरू हुआ धरना टिहरी बांध से मिलने वाली रॉयल्टी को नई टिहरी, प्रतापनगर समेत बांध प्रभावित क्षेत्रों में खर्च करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सागर भंडारी के नेतृत्व में धरना 111वें दिन खैट पर्वत पर शुरू हो गया। इससे पहले धरना बौराड़ी में चल रहा था। मांगों के समर्थन में सागर भंडारी, गोपीनाथ सिंह रावत, देवांक चमोली और अजय पंवार भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।