नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने मंगलवार शाम नगर क्षेत्र में घंटी, शंख, थाली, ढोलकी और डमरू बजाकर जन जागरण रैली निकाली। गणेश चौक पर आरती के बाद आंदोलन से जुड़े विभिन्न संगठनों के लोग कवर्ड मार्केट, साईं चौक और ओपन मार्केट होते हुए कृष्णा चौक पहुंचे। रैली के दौरान मेडिकल कॉलेज निर्माण के समर्थन में नारे लगाए गए।