फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनसाली: हनुमान मंदिर और विभूति स्मारक में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर घनसाली में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने धार्मिक एवं स्मारक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मदिवस मनाया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में हनुमान मंदिर और विभूति स्मारक में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें