गैरसैंण सत्र के समापन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक अलग ही सहज अंदाज देखने को मिला। गैरसैंण से जीवीके हेलीपैड पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री हवाई सफर से आगे जाने के बजाय कार में सवार हुए और श्रीनगर से देहरादून तक पूरे सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने सड़कों की स्थिति परखने के साथ-साथ जमीनी हकीकत जानी और आम जनता से सीधा संवाद किया।