केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी निष्ठा के साथ तैनात है। पुलिस द्वारा न केवल भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था संभाली जा रही है, बल्कि श्री केदारनाथ धाम की पावन यात्रा के दौरान जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस न केवल कानून व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन का जिम्मा संभाल रही है। मानवीय संवेदनाओं के साथ श्रद्धालुओं की विभिन्न प्रकार से सहायता भी कर रही है। केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का दिल जीत रहे हैं।