फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे आईजी गढ़वाल, मचा हड़कंप

रेनू सकलानी Updated Wed, 11 Jun 2025 02:47 PM IST

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सिविल लाइंस कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर के व्यापारियों से मुलाकात कर समस्याएं जानी। साथ ही सुझाव भी मांगे। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने मंगलवार को दिल्ली से लौटते समय सिविल लाइंस कोतवाली में अधिकारियों के साथ बैठक की। आईजी अचानक ही कोतवाली पहुंचे थे। इससे अफरातफरी मच गई। कोई पहले से इंतजाम नहीं होने के चलते स्थानीय अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। उनके आने की सूचना पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान आईजी ने व्यापारियों से खुलकर बात की और उनकी समस्याएं जानी। व्यापारी अरविंद कश्यप, प्रमोद जोहर, संजय गर्ग आदि ने जाम की समस्या के समाधान की मांग रखी। साथ ही सुझाव भी दिए। उन्हाेंने जल्द समस्या का समाधान कराने भरोसा दिया। इसके बाद आईजी ने एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत आदि अधिकारियों के साथ बैठक अपराध की स्थिति पर जानकारी ली। साथ ही अपराध पर अंकुश के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें