फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश के चलते राफ्टिंग गतिविधियों पर रोक

पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पर्यटकों और गाइडों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन व पर्यटन विभाग ने राफ्टिंग गतिविधियों पर फिलहाल पूरी तरह से रोक लगा दी है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी और नदियों के तेज बहाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। टिहरी पर्यटन अधिकारी सोबत राणा ने बताया कि जब तक बारिश का दौर जारी रहेगा और गंगा नदी का जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक राफ्टिंग शुरू होने के कोई आसार नहीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें