फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: क्वारबन सड़क पर पुल निर्माण की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, विधायक ने कहा- सरकार जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भूली

हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Dec 2025 03:22 PM IST

पिथौरागढ़ जिले के बेतलड़ी-क्वारबन सड़क पर पुल निर्माण न होने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। विधायक मयूख महर खुद क्षेत्र के लोगों के साथ धरने पर बैठे। कहा कि पुल निर्माण न होने से क्षेत्र के लोगों के लिए सड़क का कोई औचित्य नहीं है। लंबे समय से यहां पुल निर्माण की मांग हो रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि सरकार जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भुला चुकी है। यही कारण है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए धरना देना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें