फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में नगर की सड़कों पर दौड़ें पांच पिंक ई-रिक्शा, महिलाओं की आवाजाही होगी सुगम

हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Sep 2025 04:58 PM IST

अब पिथौरागढ़ की सड़कों पर पिंक ई-रिक्शा दौड़ेंगे और महिलाओं की आवाजाही सुगम होगी। यह पहला मौका है जब नगर निगम ने महिलाओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए इस योजना को धरातल पर उतारा है। पहली मेयर कल्पना देवलाल ने हरी झंडी दिखाकर पांच पिंक ई-रिक्शा को रवाना किया। नगर निगम ने नगर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से जिला मुख्यालय पहुंचने वाली महिलाओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए पांच ई-रिक्शा का संचालन शुरू किया है। मेयर कल्पना देवलाल ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए भी यह योजना संचालित की गई है। कहा कि महिला समूह को इनके संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महिला चालक ही इन्हें सड़कों पर दौड़ाएंगी। इन ई-रिक्शा में आवाजाही के लिए महिलाओं और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने कहा कि पहले से ही पांच ई-रिक्शा का नगर में संचालन किया जा रहा है। पांच नए पिंक ई-रिक्शा का संचालन शुरू हुआ है। 25 लाख रुपये से ये ई-रिक्शा खरीदे गए हैं। कहा नगर में लोगों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए निगम गंभीरता से काम कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें