फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: संस्कृति प्रेमियों ने कहा देवसिंह मैदान में बनना चाहिए सांस्कृतिक मंच

गायत्री जोशी Updated Fri, 06 Feb 2026 06:09 PM IST

पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में मंच निर्माण को लेकर उपजा विवाद शांत नहीं हो रहा है। इसे लेकर खेल प्रेमी और संस्कृति प्रेमी आमने-सामने हैं। खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया है तो संस्कृति प्रेमियों ने मंच निर्माण की मांग पर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मैदान में सालों से सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे हैं। इसे देखते हुए यहां मंच निर्माण होना चाहिए। बृहस्पतिवार को नवोदय पर्वतीय कला केंद्र के संयोजक हेमराज सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लोक गायक और कलाकार कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि इस मैदान में खेलकर कई खिलाड़ियों ने तो इस मैदान में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए कई संस्कृति प्रेमियों ने जिले का नाम रोशन किया है। यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में मदद कर रहे हैं। कुछ लोग यहां सांस्कृतिक मंच के निर्माण का विरोध कर रहे हैं जो गलत है। खेलों के लिए मैदान का विस्तार तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए यहां मंच का निर्माण भी जरूरी है। संस्कृतिक प्रेमियों ने साफ तौर पर कहा कि यदि यहां मंच निर्माण नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में जनार्दन उप्रेती, कैलाश कुमार, राजू, पवन जोशी, रेखा जोशी, भवानी बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें