फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: कथा व्यास मधुसूदन घिल्डियाल ने सुनाई कूर्म महापुराण कथा

गणेश मंदिर में आयोजित कूर्म महापुराण कथा के पहले दिन मंगलवार को कथा व्यास मधुसूदन घिल्डियाल ने भगवान विष्णु के कूर्म अवतार का वर्णन किया। उन्होंने भगवान विष्णु की माया के साथ ब्राह्मी, सौरी और वैष्णवी माता के स्वरूप एवं महिमा के बारे में श्रद्धालुओं को बताया। कथा सुनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी रही। कथा व्यास ने कहा कि श्री कूर्म महापुराण की चार पवित्र संहिताएं धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष हैं, जिन्हें वेदों द्वारा अनुमोदित माना गया है।कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु और श्री गणेश के जयकारे लगाए। इससे मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें