जल विद्युत परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने सोमवार को गोला पार्क में परियोजना की निर्माणदाई कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से प्रभावित परिवार मुआवज़े की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मुआवज़ा नहीं मिला, तो आंदोलन और तेज करेंगे और इस बार सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक प्रभावितों को उनका उचित हक नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।