मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के पैरामेडिकल छात्रों का स्टाइपेंड की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। शनिवार देर शाम छात्रों ने श्रीकोट में मोबाइल की लाइट जलाकर रैली निकाली। छात्रों ने कहा कि वे लंबी ड्यूटी, नाइट शिफ्ट और मरीजों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन स्टाइपेंड को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।