फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन,पुतला फूंका

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर दुष्यंत गौतम के खिलाफ की नारेबाजी, इस्तीफा मांगा श्रीनगर। दशहरे के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रावण स्वरूप पुतले का दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार और सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया व राज्यपाल से इस्तीफा देने की मांग की। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार निरंकुश रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा गंभीर है। अंकिता भंडारी प्रकरण पर उन्होंने मामले में न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। मौके पर वीरेंद्र सिंह नेगी, जगदीश भट्ट, समीम अहमद, सुधांशु नौडियाल, संजय फौजी, भगत डागर, मीना रावत, अंजू, रेखा लिंगवाल, मयंक बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें