फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता भंडारी केस... उत्तराखंड बंद को सफल बनाने की अपील

रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Jan 2026 09:32 PM IST

अंकिता भंडारी मामले में चल रहे जन आंदोलन के समर्थन में जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी से जुड़े लोगों ने पीपल चौरी से गोला पार्क तक रैली निकाली। गोला पार्क में जनसभा आयोजित कर 11 जनवरी को प्रस्तावित उत्तराखंड बंद को स्वेच्छा से सफल बनाने की अपील की गई। कमेटी ने श्रीनगर की आम जनता के साथ-साथ व्यापारिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों और महिला संगठनों से बंद में सहयोग करने का आग्रह किया। जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल या संगठन की नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की सामाजिक और सांस्कृतिक अस्मिता को बचाने की लड़ाई है।वक्ताओं ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें